इनोवेशन

सरकार ने कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य करने का प्रस्ताव एक साल के लिए टाला 2022

सरकार ने कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य करने का प्रस्ताव एक साल के लिए टाला

 

केंद्र सरकार ने कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य करने के प्रस्ताव को एक साल के लिए टालकर एक अक्टूबर, 2023 कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य करने का प्रस्ताव एक साल के लिए टाला 2022

इससे पहले, यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर आठ सीट वाले वाहनों में सरकार ने छह एयरबैग लगाना अनिवार्य किया था। यह आदेश एक अक्टूबर, 2022 से प्रभावी होना था।

सरकार ने कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य करने का प्रस्ताव एक साल के लिए टाला 2022

गडकरी ने ट्वीट किया, ‘‘वाहन उद्योग को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधानों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इसे देखते हुए और व्यापक आर्थिक परिदृश्य पर इसके असर के मद्देनजर यात्री कारों में न्यूनतम छह एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को एक अक्टूबर, 2023 से लागू करने का निर्णय लिया गया है।’’

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button