लीडरशिपUncategorized

2022- चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष अध्यक्ष पेलोसी पर प्रतिबंध लगाए

चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी पर प्रतिबंध लगाए


चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में ताइवान की यात्रा किए जाने को लेकर उन पर अनिर्दिष्ट प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि पेलोसी ने उस स्व-शासित द्वीप की उनकी यात्रा को लेकर चीन की चिंताओं और विरोध की अवहेलना की है, जिस पर बीजिंग अपना दावा जताता है।

चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष अध्यक्ष पेलोसी पर प्रतिबंध लगाए

इससे पहले पेलोसी ने कहा था कि चीन अमेरिकी अधिकारियों को ताइवान की यात्रा करने से नहीं रोक सकता।

पेलोसी पिछले 25 वर्षों में ताइवान की यात्रा करने वाली अमेरिका की सबसे शीर्ष अधिकारी हैं। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और विदेशी सरकारों के साथ उसके संबंधों का विरोध करता है।

चीनी विदेश मंत्रालय के बयान में पेलोसी के ताइवान दौरे को उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया गया है। इसमें कहा गया कि यह कदम चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ है।

चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष अध्यक्ष पेलोसी पर प्रतिबंध लगाए

बयान के मुताबिक, पेलोसी और उनके परिवार पर प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। हालांकि, चीन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रतिबंध किस तरह के होंगे। वैसे, आमतौर पर ऐसे प्रतिबंध प्रतीकात्मक प्रकृति के होते हैं।

एपी पारुल प्रशांत प्रशांत 0508 1434 बीजिंग

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button