फूडटेक

भारत ने संकटग्रस्त श्रीलंका को 21,000 टन से अधिक यूरिया सौंपा

भारत ने संकटग्रस्त श्रीलंका को 21,000 टन से अधिक यूरिया सौंपा


भारत ने सोमवार को एक विशेष सहायता कार्यक्रम के तहत श्रीलंका को 21,000 टन उर्वरक सौंपा। इस कदम से पड़ोसी देश के किसानों को मदद मिलेगी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे।

हाल के महीनों में संकटग्रस्त श्रीलंका को भारत द्वारा दी गई इस तरह की यह दूसरी सहायता है।

India Hands Over 21,000 Tons Of Urea To Crisis-hit Sri Lanka

भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट में कहा, ‘‘दोस्ती और सहयोग के रिश्ते को आगे बढ़ाया गया। उच्चायुक्त (गोपाल बागले) ने भारत के विशेष समर्थन के तहत औपचारिक रूप से श्रीलंका के लोगों को 21,000 टन उर्वरक की आपूर्ति की है।’’

India hands over 21,000 tonnes of urea to crisis-hit Sri Lanka

इससे पहले पिछले महीने 44,000 टन की आपूर्ति की गई थी। यह आपूर्ति 2022 में भारत द्वारा कुल चार अरब डॉलर की सहायता के तहत की गई।

भारतीय उच्चायोग ने कहा,‘‘उर्वरक आपूर्ति से खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और श्रीलंका के किसानों को मदद मिलेगी। यह कदम भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों और भारत तथा श्रीलंका के बीच आपसी विश्वास और सद्भावना को दर्शाता है।’’

India hands over 21,000 tonnes of urea to crisis-hit Sri Lanka | Headlines

भारत ने मई में श्रीलंका को मौजूदा कृषि सत्र में किसी व्यवधान से बचने के लिए 65,000 टन यूरिया की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया था।

India hands over 21,000 tonnes of urea to crisis-hit Sri Lanka -  BusinessToday

श्रीलंका अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जिसके कारण वहां ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button